September 21, 2026

यूपी में 13500 किसानों को फ्री मिलेगा सरसों और मसूर का बीज, पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करना अनिवार्य

रबी फसल के लिए किसानों को सरसों व मसूर का बीज निश्शुल्क मिलेगा। इच्छुक किसान पोर्टल पर बुकिंग करा सकते हैं। राजकीय कृषि बीज भण्डार पर भी बुकिंग की जाएगी।

जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मसूर के 1500, सरसों के 12 हजार बीज किट निश्शुल्क वितरित किए जाने हैं। आवेदन अधिक संख्या में होने पर ई- लॉटरी से किसानों का चयन किया जाएगा।

इसके अलावा मसूर सामान्य बीज 1300 किट, सरसों सामान्य बीज 82 क्विंटल, गेंहू सामान्य बीज 20 हजार क्विंटल वितरण के लिए मिला है। यह बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को दिया जाएगा।

किसान पहचान पत्र (फार्मर आइडी) धारक किसान ही आवेदन करें, उनको ही योजना का लाभ मिलेगा। किसान बुकिंग लिए विभाग के पोर्टल वेबसाइट https//agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.