October 24, 2026

Happy Diwali Wishes: इन 10 लेटेस्ट मैसेज व शायरी से भेजें दीपावली की शुभकामनाएं, आज अपनों से कहें-‘हैप्पी दिवाली’

 रोशनी व हर्षोल्लास का त्योहार दिवाली हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल दिवाली 20 अक्तूबर, सोमवार को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम 14 वर्षों का वनवास पूरा करके और लंकापति रावण का वध करके अयोध्या वापस लौटे थे। इस दिन अयोध्यावासियों ने पूरे नगर को दीयों से सजाकर प्रभु का स्वागत किया था। तब से आज तक दिवाली मनाने की परंपरा है। दिवाली के दिन अपने घरों की साज-सज्जा करते हैं और दीयों को लगाते हैं, इसके साथ ही दिवाली के पावन पर्व की अपनों को शुभकामनाएं भेजते हैं। आप भी इन 10 चुनिंदा मैसेज से भेजें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

1. दिवाली आए तो दीप जलाएं,

धूम धड़ाका, छोड़ा पटाखा,

जली फुलझड़ियां सबको भाए

2. आंगन में रंगोली बनाएं

घर के द्वार पर दीये जलाएं

सुख-समृद्धि आपके घर को आए

3. दीवाली आई, संग खुशियां लाई

मैसेज का हमारे अब कर दो रिप्लाई

क्योंकि इसी में है आपकी भलाई

देखो आपके चेहरे पर अब है मुस्कान आई।

4. गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है

सितारों ने गगन से पैगाम भेजा है

शुभ हो आपको ये दीवाली

हमने तहे दिल से ये आपके लिए पैगाम भेजा है

5. मां लक्ष्मी का साथ हो,

सरस्वती का हाथ हो,

घर में गणेश का निवास हो,

और मां दुर्गा के आशीर्वाद से,

आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।

6. दीये की रोशनी और अपनों का प्यार,

पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार ,

मुबारक हो दीवाली का त्योहार

7. दीयों की रोशनी से, सारा अंधेरा दूर हो जाए

दुआ है आप जो चाहो, वो सब कुछ मंजूर हो जाए

8. खुशियां आपके घर को आएं

दीपों का उत्सव है

आपको बुराइयों से बचाए

9. दीप जगमगाते रहें,

सबके घर झिलमिलाते रहें,

साथ हों सब अपने,

सब यूं ही मुस्कुराते रहें।

10. प्यार की बंसी बजे

प्यार की बजे शहनाई

खुशियों के दीप जले

दुख कभी न ले अंगड़ाई

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.