November 2025 Ekadashi List: नवंबर में कब-कब है एकादशी व्रत? यहां जानिए तिथियां, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व है। यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस महीने में जगत के पालनहार भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं। साथ ही भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही इस महीने में 2 एकादशी पड़ती हैं। जिसमें पहली एकादशी देवउठनी एकादशी है तो वहीं दूसरी एकादशी उत्पन्ना एकादशी है। इन दोनों एकादशियों का बहुत महत्व है। आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त…
ज्योतिष पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 01 नवंबर को सुबह 09 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 02 नवंबर को सुबह 07 बजकर 32 पर एकादशी तिथि समाप्त होगी। इस प्रकार 01 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी।
