बीजेपी के बाद जेडीयू वर्कर्स का सम्मान, सीएम नीतीश चुनाव में प्रचंड जीत के योद्धाओं को देंगे पुरस्कार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। बीजेपी को 89 तो जदयू को 85 सीटों पर जीत मिली। लोजपा आर ने 29 में से 19 पर जीत मिली। बीजेपी ने पिछले दिनों बीएलओ 1 को पटना बुलाकर सम्मानित किया। जनता दल यू भी प्रचंड जीत के योद्धाओं को सम्मानित करेगी। पटना पार्टी कार्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें सीएम नीतीश कुमार भी भाग लेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करेंगे।
इससे पहले बीजेपी की ओर से भी अटल सभागार पटना में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। पार्टी ने राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर काम करने वाले बीएलओ(बूथ लेवल ऑफीसर) 1 को पटना में बुलाकर सम्मानित किया गया। 29 नवम्बर को आयोजन किया गया था। इसी पैटर्न पर जदयू ने यह कदम उठाया है। यह नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान भी है।
