August 11, 2026

नेशनल योगासन स्पोर्ट्स में कौशल दिखाएंगे कानपुर के सात खिलाड़ी, यूपी का करेंगे प्रतिनिधित्व

वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन आफ योगासन स्पोर्ट्स इंटरनेशनल की ओर से 26 से 28 जून तक नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें शहर के सात खिलाड़ियों के साथ बतौर नेशनल जज दीक्षा गुप्ता और विक्रांत सिंह हिस्सा बन रहे हैं। तीन दिवसीय चैंपियनशिप में देश के लगभग सभी राज्यों से योग प्रतिभागी हिस्सा लेकर कौशल दिखाएंगे।

चैंपियनशिप में उप्र टीम कोच और नेशनल जज दीक्षा गुप्ता ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आधार पर उप्र की टीम में शहर से आकृत बाजपेई, प्रियांशी, गुनिका रतन, दिव्यांशी, प्रियांशी मिश्रा, जतिन और लक्ष्य राजपूत का चयन हुआ है।

चयनित खिलाड़ी चैंपियनशिप के विभिन्न आयुवर्ग में योग कौशल से पदक की दावेदारी पेश करेंगे। इन खिलाड़ियों ने पिछली प्रतियोगिताओं में अनुशासन और योग कौशल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक हासिल किया था। अब यह खिलाड़ी नेशनल में भी उप्र का नाम रोशन करेंगे।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.