सेना भर्ती: UP के 13 जिलों के कैंडिडेट ध्यान दें, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस ने फिजीकल टेस्ट की जगह और तारीख की घोषित

Breaking India News Uttar Pradesh

जागरण संवाददाता, मेरठ। हाल में हुई सेना अग्निवीर भर्ती की संयुक्त लिखित परीक्षा (CEE) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा अलग-अलग स्थानों पर होगी। परीक्षा के परिणाम 13 जुलाई-2026 को घोषित किए गए थे।

आर्मी रिक्रूटिंग कार्यालय मेरठ ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने मूल दस्तावेजों के साथ तय भर्ती रैली स्थल पर पहुंचकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं।

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ समेत 13 जनपदों के अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, ट्रेडमैन 10वीं और ट्रेडमैन आठवीं अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 अगस्त से 10 सितंबर तक सहारनपुर में जबकि धर्म शिक्षक, शिक्षा हवलदार, नर्सिंग असिस्टेंट व सिपाही फार्मा की भर्ती परीक्षा उत्तराखंड के रानीखेत में 27 से 29 जुलाई तक होगी।

  • धर्म शिक्षक, शिक्षा हवलदार, नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा की भर्ती 27 से 29 जुलाई-2026 तक उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित रानीखेत मिलिट्री स्टेशन पर होगी।
  • अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, ट्रेडमैन 10वीं और ट्रेडमैन आठवीं की भर्ती रैली 17 अगस्त से 10 सितंबर तक सहारनपुर में आयोजित होगी।
  • अग्निवीर क्लर्क (एसकेटी) के लिए भर्ती अक्टूबर-2026 में बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर (बीईजी एंड सेंटर) रुड़की में की जाएगी।
  • अग्निवीर वुमेन मिलिट्री पुलिस (एवी-डब्ल्यूएमपी) के लिए भर्ती रैली जनवरी-2027 में लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
    आर्मी रिक्रूटिंग कार्यालय ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर देखें। अपने पंजीकृत ईमेल अकाउंट को भी नियमित रूप से चेक करते रहें।

    • मार्कशीट समेत सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की तीन-तीन फोटो कापी।
    • हाल में खिंचे पासपोर्ट साइज के 20 रंगीन फोटो।
    • आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर।
    • जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • अविवाहित प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र।
    • आनलाइन पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *