बारह दिन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षनगरी को दी 1753 करोड़ की सौगात

Breaking India News Uttar Pradesh

गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिर्फ 12 दिन में गोरखपुर को 1753 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री के हाथों 11 जुलाई को 758 करोड़ रुपये और 23 जुलाई को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इन दोनों दौरों के दौरान गोरखपुर ने रोड कनेक्टिविटी की नई उपलब्धि हासिल की है। सांसद रवि किशन शुक्ला कहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दृढ़ विश्वास है कि कनेक्टिविटी जीवन सुगमता और व्यापार, दोनों के लिए जरूरी है। समृद्धि इसी से आएगी। यह उनके कार्यो में स्पष्ट दिखता है। 11 जुलाई को मुख्यमंत्री ने करीब 690 करोड़ रुपये की लागत से बनी 11.60 किमी लंबी फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया था तो उन्होंने 23 जुलाई को 429.49 करोड़ रुपये के खर्च से बने जिले के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर और 278 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पैडलेगंज चौक से फिराक गोरखपुरी चौक तक बनी फोरलेन सड़क को जनता को समर्पित किया।

11 जुलाई लोकार्पित एवं शिलान्यास किए गए कार्यो में अधिकांश रोड कनेक्टिविटी से जुड़े थे। इसी कड़ी में गुरुवार को लोकार्पित टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी की लंबाई वाले और गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर से अंतर्जनपदीय कनेक्टिविटी को नया आयाम मिला है。

महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव कहते हैं कि सिक्सलेन फ्लाईओवर से संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, बिहार, महराजगंज और नेपाल तक आवागमन सुविधाजनक हुआ। वहीं पैडलेगंज चौक से फिराक गोरखपुरी चौक तक मार्ग के फोरलेन में परिवर्तित हो जाने से महानगर की आंतरिक रोड कनेक्टिविटी में सुगम हो गई। नंदानगर पुलिस चौकी-शमशेर गेट मार्ग पर अंडरपास और सर्विस रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ है।

सीएम योगी ने राजकीय निर्माण निगम गोरखपुर ईकाइ की दो परियोजनाओं 500 बेड की क्षमता के मुख्यमंत्री श्रमीजीवी महिला छात्रावास एवं राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण का शिलान्यास किया। इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से जुड़े मॉडर्न साइंस लैब स्थापित किए जाएंगे। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी कहती है कि मुख्यमंत्री का महिला शक्तिकरण एवं शिक्षा पर सदैव ध्यान रहता है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *