फतेहपुर के मदारीपुर कला में मुख्यमंत्री सीएम ने 487 करोड़ की लागत वाली योजनाओं का लोकार्पण बटन दबाकर मंच स्थल से किया। मंच से मुख्यमंत्री ने भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सीएम ने अपने संबोधन में विकास और रोजगार की बात कही।
सीएम योगी ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम सेनानियों को एक साथ फांसी के फंदे पर चढ़ना गया। ठाकुर दरियाव सिंह उनके वीर पुत्र सुजान सिंह अमर शहीद जोधा सिंह को जन्म दिया और जिसे धारा के निर्भीक पत्रकार के रूप में गणेश शंकर विद्यार्थी और राष्ट्रकवि सोहनलाल पैदा हुए। इस पावन धरा को काफी दिनों के बाद आपके जनपद में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि बाबा की धरती 2017 के पहले आकांक्षी जनपद था। काशी जनपद का मतलब कृषि विकास रोजगार विकास अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट है। जो पैरामीटर देश के अंदर तय किए गए थे, उसमें सबसे पिछड़े हुए जनपदों में फतेहपुर की गिनती होती थी, क्योंकि यहां का विकास का पैसा सैफई सिंडिकेट के द्वारा लूट लिया जाता था। फतेहपुर की योजना को वहां पर सैफई के अंदर नाच-गानों में खर्च कर दिया जाता था।
सीएम योगी ने फतेहपुर से कहा कि नीट में जिन माफिया ने पेपर लीक किया उनको कड़ी सजा मिलनी शुरू हो गई है। एनटीए के 47 अधिकारी बर्खास्त किए गए हैं। सीएम बोले कि मैं यूपी के नौजवानों से कहना चाहता हूं यह डबल इंजन की सरकार है। जिसने छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया ता मान कर चलिए कि उसे मिट्टी में मिला देंगे। यूपी में नौ लाख से अधिक नौजवानों को नौकरी दी। सपा सरकार में बेटी, बहन और व्यापारी घबराए हुए थे। अब सब सुरक्षित हैं। सीएम ने कहा कि अच्छी सरकार आती है तो बिना भेदभाव के विकास की योजनाओं को आगे बढ़ती है।

