August 7, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल मेरठ में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर मेरठ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलने के बाद मेरठ में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शासन से कार्यक्रम की सूचना जारी होने के बाद से ही महकमे में हलचल तेज हो गई है और अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री का शनिवार का मेरठ दौरा करीब आधे घंटे का रहेगा。

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मोदीपुरम क्षेत्र स्थित दुल्हैड़ा पुलिस चौकी/चुंगी के पास बनाए जाने वाले मंच से शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा करने का कार्यक्रम तय किया गया है। प्रशासन की ओर से इस स्थल और आसपास की व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लिया जा रहा है। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट से मेरठ तक हेलिकॉप्टर के माध्यम से पूरी कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।

वीवीआईपी दौरे और कांवड़ यात्रा के भारी भीड़भाड़ वाले माहौल को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई जा रही हैं ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.