August 22, 2026

LPG सिलेंडर के दाम पर क्या हुआ फैसला? चेक करें 22 अगस्त की कीमतें

बीते कुछ महीनों से अमेरिका और ईरान जंग की वजह से एलपीजी का संकट देखने को मिला है। इससे निपटने के लिए सरकार ने कई अहम फैसले भी लिए हैं। हालांकि, इसके बावजूद लोगों की चिंता एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर रहती है। आइए जान लेते हैं कि 22 अगस्त को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की क्या कीमतें थीं।

दरअसल, घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है। बता दें कि घरेलू एलपीजी की कीमत में आखिरी बार सात जून को 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। कहने का मतलब है कि बीते 75 दिन से एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। इससे पहले पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति प्रभावित होने और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी के चलते मार्च में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।
होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत में एक अगस्त को बड़ी कटौती की गयी। इसके तहत 19 किलोग्राम के एलपीजी के सिलेंडर के दाम में 192 रुपये की कमी की गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2,930 रुपये के बजाय 2,738 रुपये का मिलेगा।

यह लगातार दूसरा महीना है, जब कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत में कटौती की गई है। इससे पहले एक जुलाई को 183.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई थी। बता दें कि एक जुलाई और एक अगस्त को कॉमर्शियल एलपीजी की कीमतों में की गई कटौती से पहले पश्चिम एशिया संकट के कारण जून में इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

फरवरी के आखिर में संघर्ष शुरू होने के बाद 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत जून में बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई थी जबकि फरवरी में यह 1,740.50 रुपये थी। यानी इस दौरान इसमें कुल 1,373 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके साथ ही बाजार मूल्य वाले पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 808.50 रुपये से घटाकर 762 रुपये कर दी गई है।

बिना किसी रुकावट के एलपीजी सेवा का लाभ जारी रखने के लिए अपना ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी है। इसकी डेडलाइन कल यानी 23 अगस्त है। Indane, भारत गैस और HPCL के यूजर्स घर बैठे ही LPG ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। इंडेन यूजर्स IndianOil ONE ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप का इस्तेमाल करके इसे पूरा कर सकते हैं। BPCL यूजर्स Hello BPCL ऐप का इस्तेमाल करके ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। HP Gas कस्टमर्स HP Pay ऐप या Aadhaar FaceRD ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.