October 22, 2026

पूर्वी दिल्ली में दामाद ने पेट्रोल डालकर ससुराल में ससुर को लगा दी आग, एलबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के मायके चले जाने से नाराज होकर अपने ससुर को पेट्रोल डालकर जला दिया जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी दामाद संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। निशा ने बताया कि उसका पति पहले भी उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक सनकी दामाद ने पत्नी को घर से ले जाने से इस कद्र नाराज हुआ कि उसने ससुराल जाकर अपने ससुर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से बुरी तरह से झुलसे बुजुर्ग रणवीर सिंह की शनिवार देर रात एलबीएस अस्पताल में माैत हो गई।

गाजीपुर थाना ने पहले हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी की। बुजुर्ग की मौत के बाद उसमें हत्या की धारा जोड़ दी। पुलिस ने दामाद संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है। पुलिस ने आरोपी को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.