‘आप घुसपैठियों के वोट बचाना चाहते हैं’, राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह की खरी-खरी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यमुना को साफ करने और जल आपूर्ति से संबंधित 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और 33 का शिलान्यास किया। उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों तक भाजपा सत्ता में रहेगी।
9 हजार का प्रोजेक्ट गंदे पानी को शुद्ध करने के और कई हजार करोड़ के पीने के पानी के प्रोजेक्ट रेखा गुप्ता व प्रवेश वर्मा के प्रयास से तैयार हुए। 20 साल से कांग्रेस व केजरीवाल की सरकार गटर का गंदा पानी और रोज दो हजार टन गोबर यमुना में डालने का काम किया।
पूर्व में केंद्र, दिल्ली, हरियाणा में विपक्ष की सरकार थी और औद्योगिक अपशिष्ट डालने पर रोक नहीं लगा। अब केंद्र्, दिल्ली, हरियाणा व उप्र में भाजपा की सरकार है। चारों एक यूनिट के रूप में काम कर रहे हैं। समयबद्ध तरीके से रोड मैप तैयार किए हैं। वर्ष 2029 में वोट लेने के लिए यमुना को निर्मल करके आएंगे। दिल्ली घर सुंदर, पानी शुद्ध, गलियां साफ, कूड़े के पहाड़ और यमुना निर्मल होकर संगम तक लोगों को आशीर्वाद दे रही हों एेसी दिल्ली बनाना चाहते हैं। नरेन्द्र मोदी ने बड़े संकल्प के रूप में इसे लिया है।
आज 10 योजनाओं का लोकार्पण 33 का शिलान्यास कुल 9141करोड़ रुपये की लागत। एसटीपी के उन्नयन और नए एसटीपी लगाने का भूमि पूजन हुआ है। डीएसटीपी के लिए भी शिलान्यास, सीवर लाइन की भी शुरुआत। किराड़ी सहित कई कालोनियों में घर-घर सीवर लाइन उपलब्ध होगी। जल निकास की व्यवस्था होगी।
संकल्प दोहराना चाहते हैं मई, 2029 से पहले यमुना को शुद्ध करके आपके बीच आएंगे। कुछ राजनीतिक पार्टियां बहाने की राजनीति करती है। इससे पहले आप व कांग्रेस की सरकार थी वह मदद नहीं मिलने का बहाना करती है। केजरीवाल जी आपके हर बात का जवाब है, लेकिन वह जवाब तब देंगे जब पंजाब में भी आप की सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
अपराध फैलाने के सिवाय कुछ नहीं किया। कूड़े के पहाड़ पर राजनीति करने के सिवा कुछ नहीं किया। हमने कूड़े के पहाड़ नीचे लाने का काम किया और दो साल में वहां बगीचा दिखाई देगा। रेखा गुप्ता सरकार ने मोदी सरकार के सहयोग से 2.17 लाख टन कूड़ा साफ किया। केजरीवाल इसे प्रशासन कहते हैं। केजरीवार तीन बार यमुना में डूबकी लगाने का वादा किया।
प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट को डूबकी लगवाया तो वह भी बीमार। आज यमुना किनारे बांसेरा, असिता ईस्ट, वासुदेव घाट जैसे काम हुए हैं। ढाई साल की परियोजना तैयार की है हर घर में शुद्ध पानी व सीवर की सुविधा उपलब्ध होगी।
हर राज्य में भाजपा जीत कर आ रही है। इस कारण यह लोग वोट चोरी का बहाना बना रहे हैं। राहुल गांधी को कहा कि उन्हें पूरा देश समझ रहा है। वोट चोरी, वोट चोरी का कहकर घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हैं।
कांग्रेस व उसके साथी कभी ईवीएम तो कभी वोट चोरी का बहाना बनाते हैं। भाजपा की मोदी सरकार बनने से पहले से कई राज्यों में कांग्रेस नहीं जीत सकी। गुजरात, बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, असम सहित कई राज्यों में कांग्रेस वर्षों से चुनाव नहीं जीती। जब मैं कहता हूं कि 30 वर्षों तक भाजपा की सरकार रहेगी तो वह कहते हैं अमित शाह को कैसे यह मालूम चला।
आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते क्योंकि विदेश में बैठे हो क्यों वहां बैठे हो बताते भी नहीं। आपका निजी मामला है। लेकिन जान लीजिए 30 साल तक आप सत्ता में नहीं आने वाले हैं। भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक जनता की दुख को जानते हैं उसे दूर करने के लिए काम करते हैं।यमुना भी इसका उदाहरण है। उन्होंने कुछ नहीं किया। अब भाजपा यह काम कर रही है। राजनीतिक हथकंडो व भीड़शाही से देश के जनादेश को झूठला नहीं सकते। धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होता जनता के दुख दर्द, पीड़ा और अव्यवस्था को दूर करना होगा। जहां से जीते हैं वहां यह काम करें नहीं बचाखुचा भी चला जाएगा।
इतने कम समय में उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और जल मंत्री ने यमुना को साफ करने का जो पुरुषार्थ किया है उसका परिणाम मिलेगा। मोदी के नेतृत्व में यमुना निर्मल होगी।
