August 6, 2026

Breaking

दिल्ली विधानसभा के अंदर कथित बेअदबी वाला विवाद थमता नहीं दिख रह है। आतिशी के गुरु तेग बहादुर के कथित...

हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश में इस सर्दी के मौसम में पहली बार मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी को लेकर चेतावनी...

देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलेगी। पूरी तरह वातानुकूलित इस 16 कोच वाली ट्रेन में कुल 823 यात्रियों की क्षमता है। यह ट्रेन लगभग 958-968 किलोमीटर की दूरी मात्र 14 घंटे में तय करती है, जो मौजूदा ट्रेनों से करीब 2.5-3 घंटे कम है। इसकी डिजाइन स्पीड 180 किमी/घंटा है, जिसमें सस्पेंशन सिस्टम, ऑटोमैटिक दरवाजे, बेहतर बर्थ और यात्रा के दौरान क्षेत्रीय व्यंजन (बंगाली/असमिया) उपलब्ध हैं। यह सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 1 जनवरी को दोनों स्टेशनों के बीच (एसी 1, एसी 2 और एसी 3) तीनों श्रेणियों के लिए संभावित किरायों की घोषणा की थी। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में आरएसी या आंशिक रूप से कन्फर्म टिकटों का कोई प्रावधान नहीं होगा और न्यूनतम 400 किलोमीटर की दूरी के लिए शुल्क लगेगा। एक यात्री को एसी 1, एसी 2 और एसी 3 श्रेणियों में क्रमशः 1,520 रुपये, 1,240 रुपये और 960 रुपये का भुगतान करना होगा, चाहे यात्रा की दूरी एक किमी से 400 किमी के बीच कितनी भी हो। 400 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए, शुल्क की गणना प्रति किलोमीटर के आधार पर की जाएगी, जिसमें एसी 1 के लिए 3.20 रुपये, एसी 2 के लिए 3.10 रुपये और एसी 3 के लिए 2.40 रुपये होंगे। बोर्ड के सर्कुलर में कहा गया, ‘लागू होने पर माल एवं सेवा कर अलग से लगाया जाएगा। न्यूनतम शुल्क योग्य दूरी 400 किमी होगी। किराया मौजूदा नियमा के तहत राउंड ऑफ किया जाएगा। इस ट्रेन के लिए केवल कन्फर्म टिकट ही जारी किए जाएंगे। रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC)/प्रतीक्षा सूची/आंशिक रूप से कन्फर्म टिकटों का कोई प्रावधान नहीं होगा। समय-समय पर जारी मौजूदा निर्देशों के अनुसार केवल महिला आरक्षण, दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण, वरिष्ठ नागरिक आरक्षण और ड्यूटी पास आरक्षण ही लागू होगा। इस ट्रेन में कोई अन्य आरक्षण कोटा लागू नहीं होगा।

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। इससे ठाकरे भाइयों...

देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस ट्रेन...

यूपी में सर्दी को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों को बंद कर दिया गया हैे। जबकि कुछ जिलों में...

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। पार्टी ने बताया है कि...

कानपुर में पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो पति ने ससुराल की चौखट पर जहर खाकर जान दे दी। पत्नी...

BMC चुनाव के नतीजों का ऐलान जारी है। बीएमसी समेत 20 नगरपालिकाओं में भाजपा की लहर नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस लातूर और चंद्रपुर में मजबूत बनी हुई है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव गुरुवार को हुए थे। इसके बाद शाम 5 बजे तक अंतिम नतीजे जारी हो सकते हैं। खास बात है कि बीएमसी में करीब 9 साल के बाद चुनाव हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 2026 के चुनावों ने 2017 में हुई वोटिंग के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य में 893 वार्डों की 2,869 सीट के लिए मतदान हुआ था। 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कुल 3.48 करोड़ मतदाताओं के हाथ में है। चुनाव से पहले एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तहत, दो दशक पहले अलग हुए चचेरे भाई उद्धव और राज ठाकरे मराठी मतदाताओं को एकजुट करने के लिए फिर साथ आए, वहीं पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने गठबंधन किया है। असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली AIMIM मालेगांव के 20 वार्डों में आगे चल रही है। खास बात है कि 84 वार्ड वाले मालेगांव में भाजपा 2 सीटों पर बढ़त के साथ पांचवे स्थान पर है। 18 सीटों पर बढ़त लेकर दूसरे स्थान पर शिवसेना है। सपा 6 सीटों, कांग्रेस 3 पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा, “सबसे पहले, मैं मुंबई के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं और भाजपा गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं… यह जनादेश मुंबई के विकास के लिए दिया गया है। हमने मेट्रो रेल नेटवर्क, कोस्टल रोड और ट्रांस हार्बर लिंक जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स उन्हें समर्पित करके मुंबई के लोगों का भरोसा जीता है, और यह जनादेश शहर के विकास के लिए मुंबई के लोगों की इच्छा को दिखाता है… महाराष्ट्र के 29 निकायों के कुल 2869 वार्डों में से 2105 के रुझान सामने आ चुके हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 1081, शिवसेना 293, कांग्रेस 191, शिवसेना यूबीटी 137, एसीपी 119, एआईएमआईएम 67, एनसीपी एसपी 19, वीबीए 14, मनसे 9 औऱ अन्य 175 पर आगे चल रहे हैं। बीएमसी चुनाव परिणाम: शिवसेना की रेखा यादव ने बीएमसी चुनाव में कांग्रेस की अपनी प्रतिद्वंद्वी शीतल म्हात्रे को 2,000 मतों से हराकर जीत हासिल की। भाजपा की तेजस्वी घोसालकर ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में शिवसेना-उबाठा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 10,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की। मुंबई: बीजेपी आगे पुणे: बीजेपी आगे कल्याण-डोंबिवली: शिंदे सेना आगे ठाणे: शिंदे सेना आगे नवी मुंबई: बीजेपी आगे मीरा-भायंदर: बीजेपी आगे उल्हासनगर: बीजेपी आगे वसई-विरार: बीजेपी आगे भिवंडी: कांग्रेस आगे पनवेल: बीजेपी आगे नागपुर: बीजेपी आगे पिंपरी-चिंचवड़: बीजेपी आगे नाशिक: बीजेपी आगे छत्रपति संभाजी नगर: बीजेपी आगे कोल्हापुर: कांग्रेस आगे सांगली-मिरज-कुपवाड़: बीजेपी आगे सोलापुर: बीजेपी आगे मालेगांव: शिंदे सेना आगे अहिल्यानगर: एनसीपी (अजित पवार) आगे जलगांव: बीजेपी और शिंदे सेना आगे धुले: बीजेपी आगे इचलकरंजी: बीजेपी आगे नांदेड़: बीजेपी आगे परभणी: मतगणना जारी जालना: बीजेपी आगे लातूर: कांग्रेस आगे अमरावती: बीजेपी आगे; कांग्रेस से कड़ी टक्कर अकोला: बीजेपी आगे चंद्रपुर: कांग्रेस आगे दशकों से बीएमसी पर शासन करने वाली उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवेसना (पहले अविभाजित) के हाथों से सबसे अमीर निकाय छिटकता नजर आ रहा है। 227 वार्डों में से 180 के रुझान सामने आ चुके हैं। फिलहाल, भाजपा 80 पर आगे चल रही है। वहीं, शिवसेना यूबीटी को 60 पर बढ़त हासिल है। जबकि, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 26 और मनसे को महज 5 पर बढ़त मिली है। इस लिहाज से महायुति 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है। कांग्रेस 6 वार्डों में आगे चल रही है। एशिया के सबसे अमीर निकाय बीएमसी चुनाव परिणाम भाजपा के लिए खुशखबरी लाते दिख रहे हैं। महायुति ने 167 वार्डों के रुझानों में से 102 में बढ़त हासिल कर ली है। कुल वार्डों की संख्या 227 है। वहीं शिवसेना यूबीटी 53 वार्डों में आगे चल रही है। जबकि, राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना महज 3 पर आगे है। महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। ताजा रुझानों में भाजपा 29 में से 22 निकायों में आगे चल रही है। वहीं, शिवसेना ठाणे और उद्धव सेना परभणी में आगे चल रहे हैं। अजित पवार की एनसीपी अहिल्या नगर में आगे है। कांग्रेस को भी चंद्रपुर और लातूर में बढ़त हासिल है। इधर, वसई विरार में प्रकाश आंबेडकर की बहुजन विकास अघाड़ी बड़े दलों को पछाड़कर 65 वार्डों में आगे है। वसई विरार में प्रकाश आंबेडकर की अगुवाई वाली बहुजन विकास अघाड़ी बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। 115 वार्ड वाले वसई विरार में 112 पर रुझान सामने आ चुके हैं और वीबीए 65 पर आगे चल रही है। जबकि, भाजपा 45 पर है। यहां शिवसेना यूबीटी 2 सीटों पर आगे है। किसी अन्य पार्टी का रुझानों में खाता भी नहीं खुल सका है। एनसीपी नेता नवाब मलिक के भाई कैप्टन मलिक प्रभात को कांग्रेस उम्मीदवार अशरफ आजमी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। आजमी ने मुंबई के वार्ट 165 में जीत हासिल की है। फिलहाल, मुंबई के 227 वार्डों में मतगणना जारी है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना भी तीन वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है।

महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड लहर देखने को मिल रही है। देश के सबसे अमीर नगर निकाय...

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.