इसराइल ने सोमालीलैंड को संप्रभु देश के रूप में दी मान्यता, इस्लामिक देशों का फूटा ग़ुस्सा, जानिए क्या होगा इसका असर

Breaking News World

इसराइल सोमालिया से अलग हुए क्षेत्र सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है.

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने इस बारे में एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इसराइल कृषि, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग को तुरंत विस्तार देने का इरादा रखता है.

वहीं, सोमालीलैंड के राष्ट्रपति अब्दुररहमान मोहम्मद अब्दुल्लाही ने इस घटनाक्रम को ‘एक ऐतिहासिक पल’ बताया है.

इसराइली पीएम के ऑफ़िस की ओर से जारी एक वीडियो में नेतन्याहू ने कहा कि वह सोमालीलैंड की अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होने की इच्छा के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जानकारी देंगे.

2020 में संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सूडान और मोरक्को ने इसराइल से राजनयिक संबंध कायम किए थे और इसे ही अब्राहम अकॉर्ड कहा जाता है. यह ट्रंप के पहले कार्यकाल में हुआ था और उनकी अहम भूमिका थी.अब्दुल्लाही ने भी एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होने के लिए सोमालीलैंड तैयार है.

हालांकि, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि वह सोमालीलैंड को मान्यता देने के फ़ैसले का पालन नहीं करेंगे, लेकिन वह इस मामले को देखेंगे.

ट्रंप से न्यूयॉर्क पोस्ट ने पूछा कि क्या वह सोमालीलैंड को मान्यता देंगे, तो ट्रंप ने शुरुआत में कहा “नहीं अभी नहीं.” हालांकि, बाद में उन्होंने जवाब बदलते हुए सिर्फ़ ‘नहीं’ कहा.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *