September 6, 2026

फतेहपुर सीट पर भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर, जानिए क्या है सामाजिक समीकरण

Fatehpur Assembly Seat: फतेहपुर सदर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के प्रयागराजमंडल में फतेहपुर जिले में आती है। यह सीट राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जाती है। सामाजिक समीकरण, लोधी समुदाय और भाजपा-सपा, बीएसपी के बीच होने वाला मुकाबलों के कारण यह सीट हर चुनाव में चर्चा का केंद्र रहती है।

फतेहपुर जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं- जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, अयाह शाह, हुसैनगंज और खागा। इनमें फतेहपुर सदर सीट अनारक्षित सीट है। पिछले एक दशक यहां तेजी से राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले हैं। इस सीट पर मिश्रित और बहुसंख्यक आबादी है, जहां विभिन्न जातियों का समीकरण चुनाव में हार-जीत तय करता है।

इस सीट पर पहले कांग्रेस का बोलबाला था, 1967, 1974, 1980 और 1985 में कांग्रेस की इस सीट पर मजबूत पकड़ थी। इसके बाद यहां भाजपा की पकड़ मजबूत हुई, 1993, 1996, 2007, 2014 (उपचुनाव) और 2017 में भाजपा ने जीत दर्ज की। हालांकि 2012 और 2022 में सपा को जीत मिली। अभी इस सीट से 2022 में चंद्र प्रकाश लोधी विधायक हैं।

2014 के उपचुनाव

2012 के विधानसभा चुनाव में सपा के सैयद काशिम हसन ने जीत दर्ज की। हालांकि 2014 में इस सीट पर उपचुनाव हुए और भाजपा के विक्रम सिंह को जीत मिली।

2017 के विधानसभा चुनाव

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के विक्रम सिंह ने दोबारा इस सीट पर जीत दर्ज की। उन्हें 89,481 वोट मिले, जबकि सपा के चंद्र प्रकाश लोधी दूसरे नंबर 57,983 वोट के साथ रहे। इधर तीसरे नंबर 35548 वोटों के साथ बसपा के अय्यूब अहमद रहे थे।

2022 विधानसभा चुनाव

2022 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर सपा का परचम लहराया। इस सीट पर चंद्र प्रकाश लोधी जीते उनको 96,839 वोट मिले। जबकि 88,238 वोटों के साथ भाजपा के विक्रम सिंह दूसरे नंबर रहे। वहीं, बसपा के अय्यूब अहमद को 20363 वोट हासिल हुए।

सामाजिक समीकरण क्या है?

यहां कुल मतदाताओं की संख्या करीब 3.30 से 3.70 लाख के बीच है। इनमें लोधी समुदाय 34000 से अधिक, मुस्लिम मतदाता करीब 32000, वैश्य समुदाय करीब 20000, ब्राह्मण मतदाता करीब 17000, कायस्थ मतदाता करीब करीब 17000, जाटव (दलित) वोटर करीब 17000, क्षत्रिय करीब 16000, कुशवाहा करीब 16000, पाल समुदाय करीब 16000, पासी समुदाय करीब 14000, यादव समुदाय करीब 13000, कुर्मी वोटर करीब 8000 और धोबी वोटर करीब 8000 हैं। इस सीट पर लोधी और मुस्लिम वोटर सबसे अधिक निर्णायक वोटर माने जाते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, जिस भी पार्टी या गठबंधन (पिछली, दलित, अल्पसंख्यक समीकरण) का पलड़ा इन प्रमुख जातियों के साथ फिट बैठता है, तो उसकी स्थिति यहां मजबूत दिखती है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.